I.N.D.I.A के PM कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल क्यों न हों? AAP ने समर्थन में बतायीं खूबियां

Updated:
विज्ञापन
I.N.D.I.A के PM कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल क्यों न हों? AAP ने समर्थन में बतायीं खूबियां

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता गुरुवार से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में गहन चर्चा के लिए तैयार हैं और इस दौरान वे एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के ‘लोगो’ की घोषणा करेंगे.

विज्ञापन

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I-N-D-I-A) की तीसरी और अहम बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होना तय है. इसके लिए सभी 26 दिल के दिग्गज नेता एक-एक कर मुंबई पहुंच रहे हैं. इस बीच गंठबंधन में शामिल दल आम आदमी पार्टी ने एक ऐसी मांग रख दी है, जिससे ‘इंडिया’ में जरूर खलबली मच गयी होगी.

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बैठक से पहले मांग की है कि उनके नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए. आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें. इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है. मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है. वह लोगों के मुद्दे उठाते हैं और एक चुनौतीकर्ता के रूप में उभरते हैं. दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग की.

विपक्षी गठबंधन की कल से मुंबई में शुरू हो रही बैठक में संयुक्त रणनीति पर होगी चर्चा

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता गुरुवार से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में गहन चर्चा के लिए तैयार हैं और इस दौरान वे एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के ‘लोगो’ की घोषणा करेंगे. विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे. उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है.

विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन के लिए सचिवालय की भी हो सकती है घोषणा

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अपने घटक दलों के बीच सुचारू समन्वय के लिए एक सचिवालय की घोषणा करने की भी संभावना है और यह राष्ट्रीय राजधानी में बनाया जा सकता है. इसके अलावा, सदस्य गठबंधन की अगुवाई करने के लिए एक संयोजक या अध्यक्ष के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे.

Also Read: विपक्ष के ‘INDIA’ में दरार! बोली अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’- एमपी में सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

नीतीश कुमार संयोजक पद की दौड़ में सबसे आगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयोजक पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी गठबंधन का प्रमुख नियुक्त किए जाने की चर्चा है. सूत्रों ने बताया, कुमार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह संयोजक पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं जबकि सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कहा है कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन में और भी दल हो सकते हैं शामिल

ऐसी अटकलें भी हैं कि मुंबई की बैठक में 26 दलों वाले इस विपक्षी गठबंधन में कुछ और क्षेत्रीय दल भी शामिल हो सकते हैं. यह पटना और बेंगलुरु के बाद इस गठबंधन की तीसरी बैठक है. गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन मुंबई में अपनी बैठक में भाजपा चले जाओ का नारा देगा.

‘इंडिया’ गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार

नाना पटोले ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ दल जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हैं, वे भी विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. प्रस्तावित बैठक के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मिलिंद देवड़ा ने ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच ‘बढ़ते तालमेल’ को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि इसका सर्वोत्तम उदाहरण महाराष्ट्र है. बैठक के मद्देनजर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि गठबंधन के साझेदारों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को ज्यादातर राज्यों में अंतिम रूप दे दिया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola