India-China Tension: हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन, फिर की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा

India-China Tension: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की थी.
India-China Tension: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की थी. भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने बताया कि चीन ने सोमवार की रात को एक बार फिर हिमाकत की और चीनी सेना ने भारत के क्षेत्र में घुसने की कोशिश की. इस बार भी लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना की साजिश को नाकाम कर दिया.
विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि चीनी पक्ष ने पैंगोंग सो के दक्षिण तट के क्षेत्र में यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया. भारतीय पक्ष ने चीन की उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब दिया और उचित रक्षात्मक कदम उठाए. चीनी सैनिकों ने 31 अगस्त को फिर उकसावे वाली कार्रवाई की जबकि स्थिति सामान्य करने के लिए कमांडर लेवल की वार्ता चल रही थी. जानकारी के मुताबिकचीनी सैनिक अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में घुस रहे थे, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया.
गौरतलब है कि भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर दोनों पक्षों के बीच ताजा टकराव से उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए मंगलवार को एक और दौर की सैन्य वार्ता की. दोनों पक्षों ने सोमवार को करीब छह घंटे तक बातचीत की, लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.
बता दें कि इससे पहले चीन ने 29-30 अगस्त को भी पैंगोंग झील इलाके में कब्जे का प्रयास किया था, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया. 29/30 अगस्त को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पेंगोंग त्सो झील (Pangong Lake) के पास हुई झड़प के बाद तनाव बरकरार है. वहीं इस तनाव के बीच भारतीय सेना ने पेंगोंग त्सो (Pangong Lake) झील के दक्षिणी किनारे को भारत ने अपने अधिकार में ले लिया है. यहां की कई चोटियों पर भारतीय सेना के जवान तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










