India Canada Tension: 'कनाडा सरकार पर भरोसा नहीं', अपने उच्चायुक्त वापस बुलाएगा भारत, निज्जर हत्याकांड मामले में बढ़ी टेंशन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Oct 2024 9:06 PM

विज्ञापन

India Canada Tension | ANI, X

India Canada Tension: विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कनाडा सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है. इस कारण मंत्रालय ने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

India Canada Tension: हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले में कनाडा सरकार के लगाए गए आरोप के बाद भारत ने सख्त कदम उठाया है. भारत ने ओटावा से अपने उच्चायुक्त और अन्य डिप्लोमेट्स को वापस बुलाने का फैसला किया है. बता दें, इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायुक्त को तलब किया था. भारत ने कहा है कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार की नीति के कारण डिप्लोमेट्स की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. भारत ने यह भी कहा है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की फिलहाल कनाडाई सरकार की प्रतिबद्धता पर भी कोई भरोसा नहीं है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसलिए भारत सरकार ने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है.

कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज
बता दें, सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले में जांच से भारतीय उच्चायुक्त को जोड़ने के जस्टिन ट्रूडो सरकार के कदम से भारत और कनाडा के बीच तल्खियां बढ़ गई है. भारत ने कनाडा सरकार को भारतीय राजनयिक के खिलाफ इस तरह के मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. भारत ने एक सख्त जवाब में उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा के खिलाफ आरोपों को पुरजोर तरीके से खारिज कर दिया. भारत ने कनाडा सरकार के आरोपों को बेतुका बताते हुए इन्हें ट्रूडो सरकार के राजनीतिक एजेंडा करार दिया है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने उच्चायुक्त समेत अन्य राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है.

भारत और कनाडा में बढ़ रही हैं तल्खियां
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने सितंबर 2023 में कुछ आरोप लगाए थे और कनाडा सरकार ने तब से हमारी ओर से कई अनुरोधों के बावजूद भारत सरकार के साथ सबूतों का एक अंश भी साझा नहीं किया है. पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री ट्रूडो की ओर से खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गंभीर तनाव आ गया था.  बता दें, निज्जर की पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं, कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इससे कोई संदेह नहीं रह जाता कि जांच के बहाने राजनीतिक लाभ के लिए यह भारत को बदनाम करने की जानबूझकर रची गई रणनीति है.

Also Read: बहराइच हिंसा: हिरासत में 30 लोग, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

Canada को फटकार के बाद अब उच्चायुक्त तलब, निज्जर मामले में ट्रूडो के आरोपों पर भारत का सख्त रुख. देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola