बहराइच हिंसा: हिरासत में 30 लोग, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Oct 2024 6:20 PM

विज्ञापन

बहराइच हिंसा

बहराइच हिंसा: रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के गुजरने के दौरान मंसूर गांव के महाराजगंज इलाके में हिंसा भड़क गई. हिंसा के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. कई टीमें इलाके में कैंप कर रही है. हिंसा को लेकर पुलिस ने 30 आरोपियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

बहराइच हिंसा: यूपी के बहराइच में हिंसा भड़कने के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हिंसा को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो एसपी और दो एसएसपी रैंक के अफसरों को फील्ड में उतारा गया है. इसके अलावा रैफ, पीएसी के जवानों की भी तैनाती की गई है. बहराइच में हालात पर नियंत्रण करने के लिए एडीजी लॉ एंड आर्डर और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश खुद सड़क पर उतर गये हैं. बता दें, रविवार को हिंसा के दौरान बहराइच में लोग लाठियां और लोहे की छड़ें लिए सड़कों पर उतर गये. कुछ दुकानों और वाहनों में आग भी लगाई गई. एक दिन पहले यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक शख्स की जान चली गई है.

हिरासत में 30 लोग
रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के गुजरने के दौरान मंसूर गांव के महाराजगंज इलाके में हिंसा भड़क गई. जो देखते ही देखते उग्र हो गई. इधर पुलिस ने हिंसा के आरोप में 30 लोगों पर मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. बता दें, पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. कुछ दुकानों, घरों और वाहनों में आग लगा दी गई है. गृह सचिव संजीव गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
बहराइच में हिंसा के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी.दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा.उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि सभी अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा है कि एक शख्स की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि उसने गोलीबारी की है.

प्रियंका गांधी ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बहराइच घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा की खबर और प्रशासन की निष्क्रियता बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वो प्रदेश के सीएम और राज्य प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की अपील करती हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जनता को विश्वास में लें और हिंसा पर तत्काल विराम लगाएं. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी जनता से विनम्र अपील है कि कृपया कानून को अपने हाथ में न लें.

मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा
वहीं, बहराइच की जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद शुरू हुआ था. फिर एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद हालात और बिगड़ गए. रविवार को हुई हिंसा की शुरुआत देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर से संगीत बजाने को लेकर विवाद के कारण हुई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: एक मंच पर बैठेंगे मेइती, कुकी और नगा समुदाय के विधायक, दिल्ली में कल बड़ी बैठक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola