‘INDIA गठबंधन का नाम औरंगजेब फैन क्लब होना चाहिए’, शिवसेना सांसद ने कसा तंज
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Mar 2025 9:09 PM
Naresh Mhaske
INDIA Alliance: शिवसेना के एक सांसद ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस और शिवसेना (UBT) पर जोरदार हमला बोला. औरंगजेब के बारे में बातें करने को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा.
INDIA Alliance: शिवसेना के नरेश म्हस्के ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, “वे औरंगजेब के बारे में बातें करते हैं, ऐसे में उनके गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ नहीं, बल्कि ‘औरंगजेब फैन क्लब’ होना चाहिए. उनकी इस टिप्पणी पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई.
कांग्रेस के शासनकाल में ‘कोऑपरेशन’ के नाम पर भ्रष्टाचार: शिवसेना सांसद
शिवसेना सांसद ने कांग्रेस से हमला करते हुए कहा- “कांग्रेस के शासनकाल में ‘कोऑपरेशन’ के नाम पर भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा, जहां हमारे समय (भाजपा नीत राजग सरकार के दौरान) में सहकार से समृद्धि आ रही है, वहीं कांग्रेस के शासनकाल में किसानों के पैसे लूट कर सहकार को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया था.” त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक, 2025 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए म्हस्के ने आरोप लगाया, “वे औरंगजेब की बातें करने वाले लोग हैं. जिस तरह औरंगजेब ने ‘जजिया’ कर लगा कर हिंदुओं को खत्म करने का काम किया, उसी तरह कांग्रेस और (शिवसेना) उबाठा ने महाराष्ट्र में अनगिनत घोटाले कर देश को खोखला करने का काम किया.”
अरविंद सावंत ने किया पलटवार
शिवसेना (UBT) सदस्य अरविंद सावंत ने औरंगजेब का जिक्र किये जाने की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा है कि हमारा देश शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति कर रहा, ऐसे में अब (विधेयक पर चर्चा में) औरंगजेब कहां से आ गया…’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










