Video: जहां बनाई गई थी पहलगाम आतंकी हमले की प्लानिंग, भारत ने एयर स्ट्राइक कर किया तबाह, देखें वीडियो

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 May 2025 4:01 AM

विज्ञापन

India air strike Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है. भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया. एयर स्ट्राइक का वीडियो भी सामने आने लगा है.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना और वायु सेना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर बम बरसाये. हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट में शेयर किया था. जिसमें हवाई हमले को साफ देखा जा सकता है. हालांकि उन्होंने उसे बाद में हटा लिया. भारत ने ठीक उसी आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया, जहां पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए प्लानिंग की गई थी. उसका वीडियो भी सामने आया है.

LOC पर भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस समय भारी गोलाबारी हो रही है. भारतीय सेना ने ट्वीट कर बताया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.” रक्षा अधिकारी ने बताया, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

रक्षा मंत्रालय ने बताया, कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया. कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और पूरा करने में काफी संयम दिखाया है. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola