8 मई तक आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Updated at : 04 May 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
8 मई तक आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
IMD Rain Alert

IMD Rain Alert: उत्तर समेत मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दो दिनों में दिल्ली से लेकर यूपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार झारखंड समेत कई और राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि आने वाले 8 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है. देश के 15 से ज्यादा राज्यों में मौसम विभाग ने तेज हवा और भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

IMD Rain Alert: देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में मौसम बदल गया है. 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 मई से लेकर 9 मई तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग (weather update) का अनुमान है कि 5, 6,7,8 और 9 मई तक कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है.

आईएमडी (Weather Forecast) का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. बात करें मध्य, पूर्वी भारत की तो अगले 4 से 5 दिनों के बीच आंधी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि का मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर भारत में 5 से 8 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में 8 मई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी.

उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग (Rain Alert) दिल्ली, यूपी (UP Weather Alert) बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में आंधी तूफान के साथ हल्की से भारी बारिश का अलर्ट है.

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

IMD ने असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. ओडिशा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का दौर रहेगा. इसके साथ तेज हवा और गरज चमक भी दिखेगी.
  • 6 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. यहां गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 5 और 6 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा 5 मई को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इन इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली, यूपी, राजस्थान में गरज, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
  • 4 से 6 मई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है.
  • पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके एक दो दिन के अंदर बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.
  • कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले सात दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola