अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं तो 1 जनवरी से हो सकती है भारी मुश्किल, जानें कहां और कैसे खरीदें Fastag

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Nov 2020 5:15 PM

विज्ञापन

Fastag, national highways authority of india, toll plaza साल 2020 खत्म होने वाला है और नये साल आने वाला ही है. वैसे में लोग पहली जनवरी को घूमने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं. लेकिन जब आप 1 जनवरी को घूमने के लिए बाहर जा रहे हों और रास्ते में आपको टोल प्लाजा मिल रहा हो तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि इस दिन से टोल में नियम बदलने वाला है. वहां नकद लेन-देन बंद कर दिया जा रहा है और फास्टैग सेवा शुरू हो रही है.

विज्ञापन

साल 2020 खत्म होने वाला है और नये साल आने वाला ही है. वैसे में लोग पहली जनवरी को घूमने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं. लेकिन जब आप 1 जनवरी को घूमने के लिए बाहर जा रहे हों और रास्ते में आपको टोल प्लाजा (toll plaza) मिल रहा हो तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि इस दिन से टोल में नियम बदलने वाला है. वहां नकद लेन-देन बंद कर दिया जा रहा है और फास्टैग (Fastag) सेवा शुरू हो रही है.

केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2020 तक 100 फीसदी फास्टैग

अगले साल पहली जनवरी से टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा. अगर गाड़ी में यह सेवा नहीं है तो वाहन चालकों को भारी मुसीबत हो सकती है. टोल में अगर परेशानी से बचना है तो आप जल्द से जल्द फास्टैग अपनी चार पहिया वाहन पर लगवा लें. यहां आपको बताएंगे कि आप इस सेवा को कैसे और कहां से ले सकते हैं.

कहां से खरीदें फास्टैग

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स सर्विस अमेजन, फ्लिपकार्ट और से खरीद सकते हैं. इसके अलावा पेटीएम पर यह उपलब्ध है. इसके अलावा आप बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग खरीदा सकते हैं.

Also Read: Nagrota Encounter: कमांडो ट्रेनिंग लिये हुए थे नागरोटा में मारे गये चारों आतंकवादी, 30 KM पैदल चल पार किया था बॉर्डर

फास्टैग खरीदने के लिए क्या है जरूरी

फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन. आईडी कॉर्ड के तौर पर आप आधार कार्ड, पासपोर्ट और पैन कार्ड दे सकते हैं. वाहन चालक की एक पासपोर्ट साइज फोटो.

Also Read: Coronavirus in india: भारत में COVID-19 की दूसरी लहर? एक्शन में केंद्र सरकार, इन तीन राज्यों में भेजी गई हाई लेवल टीम

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola