I.N.D.I.A Rally: 'इंडिया' गठबंधन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण, बोलीं जेएमएम नेता महुआ माजी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Mar 2024 12:42 PM

विज्ञापन

india-rally

I.N.D.I.A Rally: ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी नेता पहुंचे हैं. पार्टी नेता ने इस रैली को महिला सशक्तिकरण से जोड़ दिया है.

विज्ञापन

I.N.D.I.A Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के नेताओं की एक रैली हो रही है जिसमें सहयोगी दल के नेता भी पहुंचे हैं. झारखंड से भी नेता इस रैली में शिरकत करने पहुंचे हैं. राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेता महुआ माजी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी यहां हैं. वह एक बहुत मजबूत महिला हैं. दिल्ली के सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कमान संभाल रहीं हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रहा है.

इधर, आम आदमी पार्टी की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सुनीता केजरीवाल’ इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगी. वह अरविंद केजरीवाल के बदले रैली को संबोधित करेंगी. उन्होंने कहा कि साफ नजर आ रहा है कि कैसे पिछले 2 साल से फर्जी जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है. बिना किसी सबूत के, सिर्फ कुछ बयानों के आधार पर, मौजूदा सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया. यह आवाजों को दबाने की कोशिश है. जो भी बीजेपी से सवाल पूछता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है.

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए हैं. वे अलग अलग तरीके से अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं.

‘आप’ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि लोगों का मानना है कि यदि बीजेपी केंद्र में सत्ता में रहेगी, तो संविधान को बचाना मुश्किल हो जाएगा. ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों को विपक्षी दलों के पीछे लगा दिया जा रहा है. यह बीजेपी की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है. इस गुंडागर्दी और तानाशाही के खिलाफ लोग रामलीला मैदान में जमा हो रहे हैं और बीजेपी को बता रहे हैं कि वे इस देश को अपनी मर्जी के मुताबिक नहीं चला सकते.

Read Also : I.N.D.I.A Rally: दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मेगा रैली, इन रास्तों में जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola