I.N.D.I.A Alliance Rally: बोलीं पत्नी सुनीता- अरविंद केजरीवाल शेर हैं, जानें दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर क्या बोले अखिलेश यादव

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Mar 2024 3:02 PM

विज्ञापन

sunita-kejriwal

I.N.D.I.A Alliance Rally: रामलीला मैदान में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठा. विपक्ष ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया. जानें क्या बोले अखिलेश यादव

विज्ञापन

I.N.D.I.A Alliance Rally: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. सपा प्रमुख दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मेगा रैली में भाग लेने पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर बीजेपी को पूरी दुनिया में शर्मिंदा होना पड़ रहा है. अखिलेश यादव ने चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर भी सत्तारूढ़ दल पर हमला किया. उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में किसी ने भी इतना झूठ नहीं बोला होगा जितना बीजेपी ने बोला है. बीजेपी सत्ता से बाहर जा रही है, इसलिए चिंतित है. इधर, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा है कि केजरीवाल शेर हैं, उनको ज्यादा दिन जेल में नहीं रख पाएंगे.

क्या कहा अखिलेश यादव ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को मेरठ में होने वाली रैली और दिल्ली में विपक्ष की रैली का जिक्र सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया और दावा किया कि यह इस बात का संकेत है कि कौन सत्ता में आ रहा है और कौन बाहर जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह एक नया आविष्कार किया गया है जिसके तहत ईडी, सीबीआई और आईटी की तैनाती की गई है और डोनेशन जुटाया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर में बीजेपी को शर्मसार होना पड़ रहा है.

केजरीवाल शेर हैं: सुनीता केजरीवाल

आपको बता दें कि ‘इंडिया’ ब्लॉक की रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई जिसको अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आपके अपने केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजने का काम किया है. इस संदेश को पढ़ने से पहले मैं कुछ सवाल आपसे पूछना चाहती हूं…हमारे प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डाल दिया..क्या उन्होंने सही काम किया? ये बीजेपी वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए… क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है. उनको ज्यादा दिन जेल में नहीं रखा जा सकता है.
Read Also : I.N.D.I.A Alliance Rally: रामलीला मैदान में I.N.D.I.A का शक्ति प्रदर्शन, गरजे उद्धव, कहा- बीजेपी का उतर गया नकाब

हम एक नया भारत बनाएंगे: सुनीता केजरीवाल

रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आज यहां मैं वोट मांगने आज नहीं आई हूं. मैं 140 करोड़ भारतीयों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने आई हूं. भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता वाला देश है. यदि इंडिया एलायंस को मौका दिया जाए तो हम एक नया भारत बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं इंडिया एलायंस की ओर से 6 गारंटी पेश करता हूं. सबसे पहले, पूरे देश में बिजली कटौती नहीं होगी. दूसरा, गरीबों के लिए बिजली मुफ्त होगी. तीसरा, हम हर गांव में सरकारी स्कूल बनाएंगे. चौथा, हम हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे. हर किसी को फ्री इलाज दिया जाएगा. पांचवां, किसानों को फसल का सही दाम देने का काम किया जाएगा. छठा, दिल्ली के लोगों ने 75 साल तक अन्याय सहा है… हम दिल्ली को राज्य का दर्जा दिलाएंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola