गृह मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को परीक्षाएं आयोजित कराने की दी अनुमति

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने मौजूदा ‘अनलॉक दो’ चरण में विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं को परीक्षाएं आयोजित कराने की सोमवार को अनुमति दे दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने विश्वविद्यालयों और संस्थानों को परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति देने के लिए केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव को एक पत्र भेजा है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने मौजूदा ‘अनलॉक दो’ चरण में विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं को परीक्षाएं आयोजित कराने की सोमवार को अनुमति दे दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने विश्वविद्यालयों और संस्थानों को परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति देने के लिए केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव को एक पत्र भेजा है.

विज्ञापन

बयान में कहा गया है, ‘‘परीक्षाओं के संबंध में यूजीसी और विश्वविद्यालयों के अकादमिक कैलेंडर के दिशा-निर्देशानुसार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंजूर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सालाना परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित कराई जानी हैं.”

Also Read:
महाराष्ट्र में 33 प्रतिशत क्षमता के साथ होटलों को आठ जुलाई से फिर खोलने की अनुमति

कोरोना वायरस महामारी को काबू करने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था. देश के विश्वविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाएं मार्च से टाली जा रही थीं. देश में अनलॉक चरणों के दौरान निरुद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी इलाकों में कई गतिविधियों की अनुमति दे दी गई है, लेकिन स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य अकादमिक संस्थानों का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola