HMPV in India: चीन से भारत पहुंचा HMPV वायरस, इस राज्य में मिला पहला केस, जानें इसके लक्षण

Updated:
विज्ञापन

भारत में मिला HMPV वायरस का पहला केस

HMPV in India: बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV (Human Metapneumovirus) वायरस से संक्रमित पाई गई है. भारत में इस वायरस का पहला केस पाया गया है.

विज्ञापन

HMPV in India: बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV (Human Metapneumovirus) वायरस से संक्रमित पाई गई है. भारत में इस वायरस का पहला केस पाया गया है. HMPV नाम के वायरस ने चीन में दस्तक दी. कुछ दिन पहले चीन के अस्पताल का वीडियो सामने आया था. इसमें मरीज अस्पताल में भीड़ लगाए नजर आ रहे थे. ये सभी वायरस से संक्रमित बताए जा रहे थे.

बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV वायरस से संक्रमित पाई गई. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हमारी लैब में इसका टेस्ट नहीं किया है. एक प्राइवेट हॉस्पिटल की रिपार्ट से यह बात सामने आई है. HMPV आमतौर पर बच्चों को ही अपनी चपेट में लेता है.

एचएमपीवी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के फैलने की आशंका के बीच 4 जनवरी को एक मीटिंग की थी. इसके बाद मंत्रालय ने कहा था कि भारत सांस संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. चीन में स्थिति उतनी खराब नहीं है. चीन में सांस संबंधी बीमारी बढ़ने की खबरों के बीच, दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अध्यक्षता में एक ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की मीटिंग हुई थी.

ये भी पढ़ें : HMPV Virus : चीन में फैले एचएमपीवी वायरस से भारत के लोगों को कितना खतरा? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण क्या हैं?

HMPV के सामान्य लक्षण में खांसी, जुकाम,बुखार, नाक बंद होना है.

HMPV के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं?

यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, HMPV के लक्षण सर्दियों के संक्रमण (जैसे सामान्य सर्दी और फ्लू) के समान होते हैं. वायरस से संक्रमित होने के बाद लक्षण आमतौर पर 3-6 दिन के भीतर दिखाई देने लगते हैं.

HMPV से किसको ज्यादा खतरा?

HMPV से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे, वृद्ध व्यक्ति, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग, पहले से सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज को खतरा होता है. इसलिए ऐसे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें : चीन में फैला HMPV Virus क्या है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

HMPV के सामान्य लक्षण में खांसी, जुकाम,बुखार, नाक बंद होना है.