Himachal Polls Result: शिमला या चंढ़ीगड़! कहां भेजे जा रहे हैं विधायक, राजीव शुक्ला ने कही यह बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Dec 2022 2:22 PM

विज्ञापन

Himachal Polls Results: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है. रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है. लेकिन अब कांग्रेस को विधायकों की खरीद फरोख्त का डर सता रहा है. ऐसे में खबर है कि कांग्रेस विधायकों को शिमला या चंढ़ीगड़ भेज सकती है.

विज्ञापन

Himachal Polls Results: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही बढ़त के साथ ही पार्टी की चिंता बढ़ गयी है. कांग्रेस पार्टी विधायकों की खरीद फरोख्त से डर रही है. इसी को लेकर कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं की एक टीम हिमाचल प्रदेश भेज रही है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिमला पहुंच रहे हैं.

खरीद-फरोख्त से विधायकों को बचाएंगे- बघेल: मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज करने वाले विधायकों को कांग्रेस चंडीगढ़ बुला रही है. वहीं, सभी कांग्रेस एमएलए शीमला भी जा सकते हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा है कि पार्टी किसी भी हालत में नये विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाएगी. 

हिमाचल में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स! : गौरतलब है कि सियासी पिच पर कई बार रिसॉर्ट पॉलिटिक्स देखने को मिल जाता है. कई बार राजनीतिक दल खरीद फरोख्त के डर से अपने विधायकों को दूसरे राज्य या किसी अन्य स्थान पर भेज देते हैं. कांग्रेस को भी हिमाचल में विधायकों की खरीद फरोख्त का डर सता रहा है. ऐसे में सूत्रों का दावा है कि पार्टी अपने विधायकों को रायपुर या चंडीगढ़ भेज सकती है.

विधायकों को कहां भेजेगी कांग्रेस: वहीं, रुझानों में आ रही बढ़त को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़. उन्होंने कहा कि हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola