अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, 95 KM तक की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD का हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है. इसके प्रभाव में 31 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्र में भारी से बेहद भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 30 मई को केरल में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी.

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगी मौसम

आने वाले 4 से 5 दिन देश के उत्तर पश्चिम भाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊप��� 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर Cyclonic Circulation के रूप में सक्रिय है. एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच बना हुआ है. दक्षिण पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इस मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है.

मेघालय और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान बांग्लादेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई. मेघालय के सोहरा में 217 मिमी और शिलांग में 135 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हुई. आने वाले 48 घंटों में असम, मेघालय, गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 70 से 95 किमी/घंटा की गति से तेज हवा चल सकती है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाड समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है.

बिहार और बंगाल में होगी मानसून की दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों तक समय से पहले पहुंच चुका है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक यह सिस्टम मानसूनी धाराओं को और आगे बढ़ाकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है. मानसून अब उत्तर बंगाल और उससे लगे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकती है. बिहार के सीमावर्ती इलाकों किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी और अन्य तराई क्षेत्रों तक भी मानसून पहुंच सकता है. झारखंड, पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून की गति धीमी रहेगी. इन क्षेत्रों में मानसून को आगे ले जाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनना जरूरी होगा.

आज कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. इसके बाद पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप इन क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola