Heavy Rainfall Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 20 अप्रैल तक भारी बारिश का अनुमान, IMD अलर्ट
Heavy Rainfall Alert: देश भर में इस समय हीट वेव और बारिश का दौर जारी है. किसी-किसी राज्य में इस बारिश हो रही है, तो कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 अप्रैल तक कुछ राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है.
Heavy Rainfall Alert: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 19 अप्रैल तक राजस्थान में हीट वेव (गर्म हवा) की स्थिति बनी रहेगी. जबकि गुजरात में 15 से 17 अप्रैल तक गर्मी का प्रकोप रहेगा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल तक हीट वेव की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 से 20 अप्रैल तक एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसमें 18 और 19 अप्रैल को चरम स्थिति होगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके में 18 से 20 अप्रैल तक बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने, और तेज हवाओं की संभावना है.
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
उत्तर-पश्चिम भारत – अगले 5-6 दिनों में (18 अप्रैल तक) अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि संभावित है, और उसके बाद अगले 2 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी.
मध्य भारत: अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 से 18 अप्रैल तक 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद अगले 2 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी संभावित है.
आंतरिक महाराष्ट्र: अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभावित है, और उसके बाद अगले 2 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
गुजरात: अगले 4 दिनों में (17 अप्रैल तक) अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी संभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए