हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 10 की मौत, आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के बाद किन्नौर जिले के पुवारी से काजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात से भारी बारिश हो रही है, जो शुक्रवार तक जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से प्रदेश में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश के किन्नौर और शिमला जिले में भूस्खलन भी हुआ जिसकी वजह से आवागमन बाधित है.

विज्ञापन

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के बाद किन्नौर जिले के पुवारी से काजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा. उन्होंने बताया कि शिमला में भी बृहस्पतिवार की शाम भूस्खलन के कारण होमगार्ड कार्यालय के पास एक सड़क बंद रही, वहां से मलबा हटाने का काम जारी है.

Also Read:
Rohini Court Shootout: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, कुख्यात अपराधी जितेंद्र गोगी समेत 3 की मौत, Video

अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर में नैना देवी में 180.6 मिमी और सोलन के कंडाघाट में 65.2 मिमी बारिश हुई. शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में शिमला में 54.6 मिमी बारिश हुई.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola