अगले 12 घंटे भारी से अति भारी बारिश, 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, IMD का अलर्ट
Author Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: देश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
विज्ञापन
Heavy Rain Warning: देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी है. पूर्वोत्तर भारत में आफत की बरसात हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में आज (5 जून) को भारी बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज से बाद से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
तापमान में होगा इजाफा
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान जाहिर किया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
- स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 6 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं हावी हो जाएंगी. ये हवाएं नमी को दूर कर देंगी, जिससे उमस में तेज गिरावट आएगी. साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और अधिकतर इलाकों में चटक धूप देखने को मिलेगी.
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
- आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
- 5 जून को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
- 6 जून को असम और मेघालय में और 9 से 11 जून के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
पूर्व और मध्य भारत में मौसम का मिजाज
- अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
- 5 से 7 जून के दौरान मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना.
- 5 से 9 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ 05 जून को बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम
- भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
- 5 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










