24 घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: आने वाले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 3 और 4 जून को पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी. आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज तूफानी हवाएं जारी रहने की संभावना है.
Heavy Rain Warning: अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 3 और 4 जून को पूर्वोत्तर राज्यों समेत कई और हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी.

आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ तूफानी हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 40 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. 3 जून से 4 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और उसके बाद के 2 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति वाली तूफानी हवाएं चल सकती है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 3 से 6 जून तक बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 3 और 4 जून तक तेज हवा चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी लगातार बारिश हो रही है. केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में 04 जून तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जिसमें केरल और माहे में 4 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 4 जून तक 30 से 40 किमी/घंटा की गति वाली तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










