Heavy Rain Alert: 18 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) ने अनुकूल हवा के रुख और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नमी के कारण सोमवार से 18 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने. साथ ही आंधी-तूफान आने का अनुमान जताया है.
Heavy Rain Alert: आईएमडी ने कहा कि बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है. विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान आने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान तथा नादिया जैसे जिलों में हवा की तीव्रता तुलनात्मक दृष्टि से अधिक रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्वोतर और पूर्वी भारत में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोतर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवा के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
18 अप्रैल के दौरान यहां होगी भारी बारिश
15 और 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 16 से 18 अप्रैल के दौरान असम और मेघायल में, 17 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.
झारखंड में आंधी-तूफान चलने की आशंका
15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड में अलग-अलग जगहों पर आंधी चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए