Heavy Rain: 2 और 3 अक्टूबर को बिहार-झारखंड में भारी बारिश का संभावना, 28, 29 और 30 सितंबर के लिए चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Heavy Rain: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28 से 3 अक्टूबर को झारखंड और 2-3 अक्टूबर को बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने 28, 29 और 30 सितंबर को भी देश के कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है. 1 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा तट को पार कर गया और वर्तमान में दक्षिणी आंतरिक ओडिशा के ऊपर है. इसके दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 28 और 29 सितंबर को महाराष्ट्र, 28 से 30 सितंबर के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 28 और 29 सितंबर को उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में, 28 सितंबर को दक्षिणी गुजरात और 29 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्क्ष में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

3 अक्टूबर तक बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 1 अक्टूबर तक झारखंड में तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. जबकि बिहार में 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. 28 सितंबर को 1 अक्टूबर तक तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

1 से 3 अक्टूबर को ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 अक्टूबर तक ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

2 और 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर, 2 और 3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

3 अक्टूबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक असम और मेघालय, 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 01 से 3 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 2 और 3 अक्टूबर को असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

3 अक्टूबर तक केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को केरल और माहे, तेलंगाना और उत्तरी आतंरिक कर्नाटक में तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है. जबकि 28 सितंबर और 1 से 3 अक्टूबर तक तटीय कर्नाटक में तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन