Heavy Rain Alert: दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हो सकती है एंट्री, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jan 2026 4:26 PM

विज्ञापन

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है अगले सप्ताह एक के बाद एक कर दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की पश्चिमी हिमालय इलाके में एंट्री की संभावना है, इसके कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरु हो सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभों के आने की संभावना है. इसके कारण 23 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 22 से 24 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Rani Alert)

मौसम विभाग के 18 से 21 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर छिटपुट हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 22 से 24 जनवरी के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 23 जनवरी को कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-पंजाब और राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 18, 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. 23 से 24 जनवरी के दौरान कुछ-कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. 22 से 24 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में और 22-23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

  • 19 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 20 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 21 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और बिहार के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 19 जनवरी तक पश्चिम राजस्थान में, 20 जनवरी तक दिल्ली और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाया रह सकता है.
  • 19 से 21 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की बहुत अधिक संभावना है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola