Heavy Rain Alert: 2-3-4-5-6-7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम दिखाएगा तेवर, इन राज्यों में झमाझम बरसात

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. अनुमान है कि इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम समेत कई और राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग मुताबिक जुलाई महीने के पहले सप्ताह यानी 2 से लेकर 6-7 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम समेत कई और राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके अलावा एक पूर्वी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैला हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी गुजरात और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है. 

पूरे सप्ताह कई ईलाकों में जोरदार बारिश

  • पूर्वी और मध्य भारत
  • 2 से 7 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश; बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.
  • मध्य प्रदेश में 2, 5 और 7 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली की संभावना है.
  • उत्तर-पश्चिम भारत
  • 2 से 7 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में 2 से 5 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  • अगले 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटा की गति वाली तेज हवाओं की संभावना है.
  • पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और सौराष्ट्र-कच्छ में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है.
  • पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola