Heavy Rain Alert: 17 से 21 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश, तूफानी हवा की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Sep 2025 5:08 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में बारिश की आशंका

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटे में बिहार, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई. देश के अलग-अलग हिस्सों में 17 से 21 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: यूपी,बिहार, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में आज (17 सितंबर) को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. हालांकि राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है. लेकिन विदाई से पहले मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. बीते 24 घंटे में बिहार में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हुई. इसके अलावा उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई.

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

  • 17 सितंबर को झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
  • 17 से 19 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है.
  • 17 से 20 सितंबर के दौरान बिहार
  • 18 से 21 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है.
  • अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छीटों और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में छींटो के साथ भारी बारिश

  • 17 से 19 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कई इलाकों में छीटों के साथ भारी बारिश की संभावना है.
  • 17 से 23 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  • 19 से 23 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.
  • 17 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत गरज के साथ बौछार की संभावना

  • 17 और 18 सितंबर को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.
  • 17 सितंबर को उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की संभावना

  • 17 से 19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
  • 17 और 18 सितंबर को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है.
  • 17 सितंबर को तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिम भारत गरज के साथ बारिश की संभावना

  • अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.
  • कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
  • 17 सितंबर को मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है.
  • 17 और 18 सितंबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Also Read: PM Modi Birthday: “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक जिले भर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola