असम में डूबे घर-मकान, बाढ़ का विकराल रूप, IMD ने दी भारी से अति भारी बारिश की वॉर्निंग, Video

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 20 जिलों में बाढ़ से तबाही मची हुई है. 5.35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित होकर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: पूरा असम बाढ़ से हलकान है. 20 से अधिक जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. साढ़े 5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी से भारी बारिश की संभावना है.  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र गुवाहाटी ने धुबरी, दक्षिण सलमारा मानकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित

असम में आए बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. असम में 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ के प्रभावित होकर राहत शिविरों में रहने को मजबूर है. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित हुए हैं. राज्य के 22 जिलों के 65 राजस्व मंडलों और 1,254 गांवों में 5.15 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इसमें श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1,94,172 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. उत्तर लखीमपुर के कई इलाकों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. लोग अस्थायी आश्रय में रह रहे हैं.

बाढ़ से मरने वालों की संख्या में इजाफा

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, बाढ़ और भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. कुल 165 राहत शिविरों में 31,212 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है, जबकि 157 अन्य राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं. पिछले 24 घंटे में 12,610 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलें जलमग्न हो गई हैं, जबकि 94 जानवर बाढ़ के पानी में बह गए हैं. सोमवार देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, ब्रह्मपुत्र, बराक और कोपिली नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं, जबकि सुबनसिरी, बूढ़ी दिहिंग, धनसिरी, रुकनी, धलेश्वरी, कटाखल और कुशियारा सहित अन्य नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

पीएम मोदी ने की सीएम सरमा से बात

बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली. उन्हें केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र गुवाहाटी ने धुबरी, दक्षिण सलमारा मानकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola