मौसम अलर्ट: अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 29 जून को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 29 जून से 1 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, 29 जून और 1-2 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई और फिर 3-4 जुलाई तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 जून और 4 जुलाई को बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 29 जून से 4 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार 29 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं 1 से 4 जुलाई के बीच इन दोनों क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा 29 जून से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

29 जून से 2 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश में और 29 जून से 4 जुलाई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3 और 4 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की संभावना

29 जून से 4 जुलाई तक कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 29 जून और 3-4 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, 4 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में 29 और 30 जून को मौसम सुहावना बना रह सकता है. आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola