Gurugram Clash VIDEO: खाने-पीने को लेकर दो गुटों में झड़प, गाड़ियों को किया आग के हवाले

Updated:
विज्ञापन
Gurugram Clash

Gurugram Clash

Gurugram Clash: हरियाणा के गुरुग्राम में खाने-पीने को लेकर रविवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई.

विज्ञापन

Gurugram Clash: हरियाणा के गुरुग्राम के साइबर सिटी में रविवार की रात रेस्टोरेंट में दो गुट के बीच जोरदार झड़प हुई. जिसके बाद भारी हंगामा और तोड़फोड़ हुई. गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. रात की घटना को लेकर सोमवार सुबह तक झड़प होती रही. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी पदम किशोर ने बताया, “झड़प कल रात हुई. हम मामले की जांच कर रहे हैं.”

खाने-पीने को लेकर हुई मारपीट

जांच अधिकारी पदम किशोर ने बताया, झगड़ा खाने-पीने को लेकर शुरू हुआ. उसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की गई और तीन ऑटो और कुछ बाइक को आग के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola