Happy Birthday PM Modi: पीएम मोदी के 5 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े और कड़े फैसले के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे देश की जनता को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था. जिसके बाद देशभर में हलचल मच गयी.

विज्ञापन

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. उनका जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को हुआ था. उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है. नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. तब से उन्होंने अबतक कई कड़े फैसले लिये. उनके निर्णय ने न केवल चौंकाया, बल्कि देश की तस्वीर ही बदलकर रख दी. तो आइये उनके जन्मदिन के मौके पर उनके पांच ऐसे फैसलों के बारे में जानें, जिसने देश की दशा और दिशा बदलकर रख दी.

1. नोटबंदी

नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े और कड़े फैसले के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे देश की जनता को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था. जिसके बाद देशभर में हलचल मच गयी. उन्होंने नोटबंदी करने का पीछे तीन बड़े कारण बताये थे, एक काले धन पर प्रहार, दूसरा भ्रष्टाचार से लड़ाई और तीसरा आतंकी फंडिंग को रोकना. पीएम मोदी के इस फैसले को लेकर आज तक चर्चा और परिचर्चा का दौर जारी है. विपक्ष आज भी इस फैसले का गलत ठहराती है, तो बीजेपी इस फैसले को सही बताती है.

2. तीन तलाक पर कानून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में दूसरा सबसे बड़ा फैसला तीन तलाक कानून लागू करना रहा है. मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में तीन तलाक को लेकर कानून बनाया और मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत दी. तीन तलाक विधेयक को एक अगस्त 2019 को संसद में पारित कराया गया था.

Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं?

3. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र की अगुआई में केंद्र सरकार ने जो सबसे बड़ा फैसला लिया, उसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना रहा है. मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. बीजेपी ने घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया था.

4. जीएसटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में जीएसटी कानून लाकर बड़ा फैसला लिया. मोदी सरकार ने 1 जुलाई 2017 को गुड्स एंड सर्विस टैक्स देशभर में लागू किया था. इसका उद्देश्य देशभर में एक टैक्स सिस्टम लागू करना था. मोदी सरकार के इस फैसले पर भी जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष आज भी मोदी सरकार के इस फैसले को गलत बताती आ रही है. दूसरी ओर बीजेपी इसे पीएम मोदी का ऐतिहासिक फैसला बताया है.

Also Read: चीन के राष्ट्रपति की तुलना में कहीं अधिक दूरदर्शी राजनेता दिखते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : जिम ओ’ नील

5. CAA

मोदी सरकार ने 2019 में संसद में नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित किया था. इसका उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध) को भारत की नागरिकता देना है. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के साथ ही यह कानून का रूप ले लिया और 10 जनवरी 2020 से इसे देशभर में लागू कर दिया गया. मोदी सरकार के इस फैसले पर भी जमकर हंगामा हुआ और विपक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola