‘मुझे किसी ने फोन नहीं किया’, कांग्रेस में शामिल होने की खबर पर बोले गुलाम नबी आजाद

Updated:
विज्ञापन
‘मुझे किसी ने फोन नहीं किया’, कांग्रेस में शामिल होने की खबर पर बोले गुलाम नबी आजाद

पुरानी पार्टी में उनकी वापसी का सुझाव कांग्रेस में कुछ निहित स्वार्थ वाले नेताओं द्वारा दिया गया है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. जानें क्या बोले गुलाम नबी आजाद

विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद को लेकर शुक्रवार का एक खबर आयी जिसके अनुसार वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. इस खबर के प्रकाश में आने के बाद वरिष्ठ राजनेता और नवगठित ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी’ के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में लौटने का कोई इरादा नहीं है. आपको बता दें कि आजाद ने इस साल की शुरुआत में कांग्रेस के साथ अपने 52 साल पुराने जुड़ाव को तोड़ दिया था.

मैंने कभी किसी कांग्रेस नेता से बात नहीं की

वरिष्ठ राजनेता और नवगठित ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी’ के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पुरानी पार्टी में उनकी वापसी का सुझाव कांग्रेस में कुछ निहित स्वार्थ वाले नेताओं द्वारा दिया गया है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री आजाद ने कहा कि मैंने कभी किसी कांग्रेस नेता से बात नहीं की और न ही किसी ने मुझे फोन किया. इसलिए मुझे हैरानी है कि मीडिया में इस तरह की खबरें क्यों डाली जाती हैं.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे आजाद ?

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि ये प्रयास कांग्रेस नेताओं द्वारा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीतर अनिश्चितता की भावना पैदा करने और उन्हें हतोत्साहित करने के लिए किये गये थे. उन्होंने कहा कि जो भी हो, हम और मजबूत होकर उभरेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले महीने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे, आजाद ने कहा कि मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है. मेरे पास अपने ही बहुत काम हैं.

Also Read: Gulam Nabi Azad: कांग्रेस में दोबारा हो सकती है गुलाम नबी आजाद की वापसी! जानिए क्यों लग रहे है कयास?
इन नेताओं को मिली आजाद और कांग्रेस के बीच की खाई को पाटने की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश प्रसाद सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अंबिका सोनी को गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के बीच की खाई को पाटने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अंबिका सोनी आजाद के साथ अच्छे राजनीतिक संबंध रखने वाली गांधी परिवार की पुरानी भरोसेमंदों में से एक है. मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक अंबिका सोनी ने आजाद से पहले यात्रा में आने और फिर राहुल गांधी से बात करने को कहा है क्योंकि जाते वक्त उन्होंने उन पर सीधा हमला बोला था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola