Gujarat Chunav Result: आदिवासी वोट में BJP ने लगायी सेंध? झगडीया सीट पर बीटीपी संस्थापक छोटू वसावा पीछे

Updated:
विज्ञापन
Gujarat Chunav Result: आदिवासी वोट में BJP ने लगायी सेंध? झगडीया सीट पर बीटीपी संस्थापक छोटू वसावा पीछे

Gujarat Chunav Result 2022: वर्तमान में, गुजरात विधानसभा में बीटीपी के पास दो सीट भरूच में झघड़िया और नर्मदा जिले में डेडियापाड़ा है. जानें गुजरात में आदिवासी वोट किस पार्टी को मिले.

विज्ञापन

Gujarat Chunav Result 2022: गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना जारी है. ताजा जो खबर सामने आ रही है, उसके अनुसार भाजपा प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की हालत पस्त नजर आ रही है. इस बीच नजर डालते हैं गुजरात के आदिवासी वोट पर…दरअसल जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके अनुसार वयोवृद्ध आदिवासी नेता और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के संस्थापक छोटू वसावा विधानसभा चुनाव की मतगणना में भरूच जिले की झगडीया सीट पर तीन दौर के बाद पीछे चल रहे हैं.

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नजर डालें तो, कभी उनके सहायक रहे भाजपा उम्मीदवार 46 वर्षीय रितेश वसावा उनसे करीब 14 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे रहे थे. यहां खास तौर पर चर्चा कर दें कि छोटू वसावा (78) ने इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ा है. किसी भी पार्टी की लहर हो, छोटू वसावा अभी तक निर्दलीय या जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड) या बीटीपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर अपने गढ़ को बचाने में कामयाब रहे थे.

Also Read: Gujarat Election Result: अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी सबित हुई गलत, देखें ये वीडियो
कुल आबादी का लगभग 15 प्रतिशत हैं आदिवासी

यदि आपको याद हो तो छोटू वसावा ने गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अपना नाता तोड़ लिया था. 2011 की जनगणना के अनुसार, गुजरात में 89.17 लाख आदिवासी थे, जो इसकी कुल आबादी का लगभग 15 प्रतिशत है. समुदाय के सदस्य बड़े पैमाने पर राज्य के 14 पूर्वी जिलों में रहते हैं. आदिवासी आबादी 48 तालुका में केंद्रित है. वर्तमान में, गुजरात विधानसभा में बीटीपी के पास दो सीट भरूच में झघड़िया और नर्मदा जिले में डेडियापाड़ा है. बीटीपी के संस्थापक छोटू वसावा झघड़िया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा डेडियापाड़ा का प्रतिनिधित्व करते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola