Gujarat Election 2022 : वाघोडिया सीट पर बढ़ सकती है भाजपा की टेंशन, जानें क्या है यहां का समीकरण
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Sep 2022 9:36 AM
बागियों के खिलाफ एक्शन में बीजेपी.
Gujarat Election 2022 : वाघोडिया विधानसभा सीट की बात करें तो यहां कुल वोटर दो लाख 28 हजार 946 हैं. इस विधानसभा सीट पर साल 1962 से 2017 तक 13 बार चुनाव कराये गये हैं. जानें क्या है यहां का समीकरण
Gujarat Election 2022 : गुजरात में चुनावी संग्राम इस बार जोरदार होने वाला है. मैदान में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के आ जाने से मुकाबला त्रिकोणिय हो गया है. यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा ‘आप’ भी अपना पूरा जोर लगा रही है. ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लडेगी. इस बीच आइए नजर डालते हैं वडोदरा पर जिसे संस्कारी नगरी की संज्ञा दी गयी है.
वडोदरा की वाघोडिया सीट पर नजर डालें तो इसमें कुछ हिस्से तहसील के और कुछ हिस्से वडोदरा शहर के शामिल हैं. इस सीट पर गैर गुजराती वोटर की संख्या भी बहुत ज्यादा बतायी जाती है. वर्तमान समय की बात करें तो वाघोडिया विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक मधु श्रीवास्तव ने 1998 से अभी तक दबदबा बनाकर रखा हुआ है. इस सीट पर पहली बार 1995 में मधु श्रीवास्तव को निर्दलीय विधायक यहां की जनता ने चुना था. इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.
Also Read: Gujarat Election 2022 : गुजरात में आदिवासी वोटर किस पर करेंगे भरोसा ? जानें कौन है यहां का ‘दादा’
यहां चर्चा कर दें कि मधु श्रीवास्तव 2002 के दंगों में बेस्ट बेकरी केस को लेकर भी लाइम लाइट में थे.
वाघोडिया विधानसभा सीट की बात करें तो यहां कुल वोटर दो लाख 28 हजार 946 हैं. इस विधानसभा सीट पर साल 1962 से 2017 तक 13 बार चुनाव कराये गये हैं. यहां से पिछले 6 चुनाव में लगातार भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 2017 के चुनाव में कुल वोटिंग 76.9 प्रतिशत हुई थी. चुनाव के बाद जब परिणाम आया तो भाजपा के उम्मीदवार मधु श्रीवास्तव को 63 हजार 49 वोट मिले थे और उन्होंने अपने विरोधी को जबरदस्त परास्त किया. इस चुनाव में, निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह वाधेला को 52 हजार 734 वोट मिले थे.
वाघोडिया विधानसभा सीट पर 2012 के चुनाव में भाजपा के टिकट से मधु श्रीवास्तव मैदान पर थे. इस चुनाव में उन्हें 65 हजार 851 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के जयेश पटेल को 60 हजार 63 वोट मिले थे. पिछले दिनों हुए स्थानीय निकाय की बात करें तो भाजपा के मधु श्रीवास्तव अपने बेटे के लिए टिकट चाहते थे. लेकिन, पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसके बाद मधु श्रीवास्तव की बातों में तल्खी नजर आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










