Gujarat Election 2022: 'मुफ्त रेवड़ी' बांटकर भाजपा को गुजरात में कितना नुकसान पहुंचाएगी 'आप' ?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Sep 2022 1:28 PM
New Delhi: Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal and Deputy Chief Minister Manish Sisodia during the 'Rashtriya Jan Pratinidhi Sammelan', at Indira Gandhi Indoor Stadium in New Delhi, Sunday, Sept. 18, 2022. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI09_18_2022_000077B)
Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को अपने वादों पर प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर दिया है. यदि आपको याद हो तो उन्होंने गुजरात पुलिस के वेतनमान को लेकर बात की थी जिसके बाद राज्य सरकार ने पुलिस के लिए 550 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर दी.
Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव इस बार रोचक होने जा रहा है. पहले ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भाजपा को प्रदेश में आसानी से जीत मिल जाएगी लेकिन आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के चुनावी मैदान पर आ जाने से मुकाबला रोचक हो चुका है. गुजरात में ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल बहुत से वादे लोगों से लगातार कर रहे हैं और साथ ही भाजपा पर जोरदार हमला कर रहे हैं. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी केजरीवाल भाजपा पर हमलावर नजर आये थे. इन सबके बीच लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या ‘आप’ गुजरात में भाजपा को डैमेज कर पाएगी ? तो आइए जानते हैं क्या है गुजरात चुनाव का अबतक का हाल…
पिछले सप्ताह ‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा क्रिमिनल केस में हमारी पार्टी के लोगों को फंसा रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वे जानते हैं कि गुजरात में हम भाजपा को हराने वाले हैं. आपको बता दें कि इस साल के अंत तक गुजरात में चुनाव करा लिये जाने हैं जिसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है.
Also Read: Gujarat Election 2022: पंजाब के बाद गुजरात भी जीतकर देंगे अरविंद केजरीवाल को ? जानें कौन हैं राघव चड्ढा
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को अपने वादों पर प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर दिया है. यदि आपको याद हो तो उन्होंने गुजरात पुलिस के वेतनमान को लेकर बात की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने पुलिस के लिए 550 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर दी. केजरीवाल जनता से ऐसे-ऐसे वादे कर रहे हैं जिससे राजनीति का तापमान बढ़ गया है. केजरीवाल ने यहां तक कह दिया है कि यदि हमारी सरकार आती है तो, गुजरात में दिल्ली मॉडल का लाया जाएगा. मॉडल शिक्षा, स्वास्थ्य और सब्सिडी वाली बिजली का लाभ लोगों को दिया जाएगा.
राजनीतिक जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी का गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मुफ्त बिजली का वादा, पीएम मोदी के उस बयान पर कटाक्ष था जो उन्होंने जुलाई में दिया था. आपको बता दें मुफ्त चुनावी वादों को पीएम मोदी ‘मुफ्त रेवड़ी’ की संज्ञा दी थी और कहा कि देश से ‘रेवड़ी संस्कृति’ को हटाने की जरूरत है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद से केजरीवाल और ज्यादा लोगों से वादा कर रहे हैं यानी रेवडी बांटते नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










