ePaper

Gujarat Election 2022: भाजपा के गढ़ गुजरात पर 'आप' की नजर, अरविंद केजरीवाल ने लिया ये फैसला

Updated at : 11 Sep 2022 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election 2022: भाजपा के गढ़ गुजरात पर 'आप' की नजर, अरविंद केजरीवाल ने लिया ये फैसला

**EDS: SCREENGRAB FROM A TWITTER VIDEO POSTED BY @ArvindKejriwal ON SATURDAY, SEPT. 10, 2022** New Delhi: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal digitally addresses media, in New Delhi. (PTI Photo)(PTI09_10_2022_000119A)

Gujarat Election 2022: केजरीवाल ने राज्य में सभी को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, हर घर को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हर युवा को नौकरी, बेरोजगारों को 3,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का भी वादा कर चुके हैं.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) एक्‍टिव नजर आ रही है. इस बार गुजरात में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं. पहले प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से मजबूत दिख रही थी लेकिन ‘आप’ के चुनावी मैदान में आ जाने से अब मुकाबला रोचक हो चुका है. कांग्रेस भी गुजरात चुनाव में अपना दम दिखाने के लिए रेडी है. पार्टी की ओर से सितंबर के अंत में उम्मीदवारों की सूची जारी करने का काम शुरू कर दिया जाएगा. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है. ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जल्द ही लोगों की मांग को पूरा करने के लिए भाजपा शासित राज्य में मार्च निकालेंगे. हालांकि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया कि सिसोदिया गुजरात में बदलाव के लिए कब पहुंचेंगे.

गुजरात मांग रहा है बदलाव

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि गुजरात की मांग है कि प्रदेश में बदलाव हो जल्द ही मनीष सिसोदिया जी गुजरात में निकालेंगे यात्रा. उन्होंने कहा कि बस, अब परिवर्तन चाहिए…केजरीवाल के ट्वीट का जवाब ‘आप’ की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने दिया है. उन्होंने लिखा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का उनके दौरे से पहले स्वागत है. गोपाल इटालिया ने गुजरात के लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में “शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मुद्दे पर” केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को वोट देकर “बदलाव” लाएं…


अरविंद केजरीवाल ने किया वादा

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात के मतदाताओं को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में स्कूली शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव समेत कई ‘‘गारंटी” दी हैं. केजरीवाल ने राज्य में सभी को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, हर घर को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हर युवा को नौकरी, बेरोजगारों को 3,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का भी वादा कर चुके हैं.

Also Read: Gujarat Election 2022: महेसाणा विधानसभा सीट से किसे मैदान में उतारेगी भाजपा ? जानें क्‍यों है यह खास सीट
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि बाद के वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola