Gujarat Election 2022: इस बार नवंबर में ही होगा गुजरात में मतदान ? प्रदेश के दौरे पर चुनाव आयोग

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Sep 2022 9:59 AM

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा के एक सीट के लिए आज से नामांकन प्रारंभ

Gujarat Election 2022: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए चुनाव आयोग का दल आज से हिमाचल प्रदेश और गुजरात के दौरे पर है. आयोग दोनों राज्यों में चुनाव तंत्र की तैयारी का आकलन करेगा. जानें कब कराये जा सकते हैं गुजरात में चुनाव

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है. इसकी तारीख की घोषणा जल्द होने वाली है. अमूमन गुजरात में देखा गया है कि चुनाव दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में निर्वाचन आयोग चुनाव करवाता है. लेकिन इस बार चुनाव पहले कराये जाने की बात कही जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार चुनाव नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक चल सकता है. 11 दिसंबर तक गुजरात में नयी सरकार का गठन किया जा सकता है.

खबरों की मानें तो चुनाव आयोग के द्वारा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. गुजरात विधानसभा का आखिरी सत्र 22 और 23 सितंबर को होना है. चुनावों को जल्दी कराने का कारण स्वामीनारायण संप्रदाय की एक प्रमुख शाखा बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रमुख स्वामी का शताब्दी समारोह हो सकता है.

चुनाव आयोग की टीम गुजरात के दौरे पर

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए चुनाव आयोग का दल आज से हिमाचल प्रदेश और गुजरात के दौरे पर है. आयोग दोनों राज्यों में चुनाव तंत्र की तैयारी का आकलन करेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे गुरुवार यानी आज से हिमाचल प्रदेश के तीन-दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

कब चुनाव करा सकता है आयोग

चुनाव आयोग का दल राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके. तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुमार और पांडे के सोमवार को गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है. यहां चर्चा कर दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः आठ जनवरी, 2023 और 23 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा और आयोग किसी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है.

Also Read: Gujarat Election 2022: ‘मुफ्त रेवड़ी’ बांटकर भाजपा को गुजरात में कितना नुकसान पहुंचाएगी ‘आप’ ?

यहां चर्चा कर दें कि चुनाव आयोग के लिए चुनावों की घोषणा से पहले चुनावी राज्यों का दौरा करना आम बात है. वर्ष 2017 में, हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में दो चरणों में (नौ दिसंबर और 14 दिसंबर) मतदान कराया गया था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola