गुजरात: अरावली में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूर जिंदा जले

Updated:
विज्ञापन

Gujarat Fire Updates : गुजरात के अरावली में एक पटाखा कंपनी में आग लग गयी. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गयी. SP संजय खरात ने बताया कि केवल चार लोग अंदर थे, फिर भी बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन

गुजरात के अरावली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूर जिंदा जल गये हैं. SP संजय खरात ( अरावली जिला) ने बताया कि एक पटाखा कंपनी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि हमें जानकारी मिली है कि केवल चार लोग अंदर थे, फिर भी बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी दिग्विजय सिंह गढ़वी ने बताया कि हमें जैसे ही घटना की कॉल आई हम तुरंत यहां पहुंचे. अभी हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. घायल लोगों की अभी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola