Kal ka Mausam : अगले 2 दिन इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Kal ka Mausam : अगले 2 दिन इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आया IMD का अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के अलावा पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर मौसम में देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा के अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना नजर आ रही है.

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली में गुरुवार की सुबह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और यहां इस साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी जबरदस्त ठंड का मौसम बना रह सकता है और अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए नजर आ सकते हैं जबकि सुबह में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है.

राजस्थान में शीतलहर

राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर जारी है और गुरुवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा. हालांकि राजधानी जयपुर में दो दिन बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी कुछ दिन कुछ भागों में सुबह के समय घना/अतिघना कोहरा व कोल्ड डे दर्ज होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे रहेगा. न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather : और कांपेंगे राजस्थान के लोग, सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी

बिहार में अगले दो दिनों तक चलेगी शीतलहर

बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) ने अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना वयक्त की है. बिहार के अधिकतर जिलों में कम तापमान के साथ मध्यम से तेज गति से हवा चलने के कारण ठिठुरन बनी रहेगी. बीएमएसके के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे शीतलहर की तीव्रता और बढ़ने की आशंका है.

यहां पाला पड़ने की संभावना

विभाग के अनुसार, 8 से 10 जनवरी के दौरान उत्तराखंड में जबकि 8 जनवरी को मेघालय के अलग-अलग इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है. 

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है. विभाग ने 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. घाटी में 10 जनवरी तक रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola