Fog And Cold Alert: मकर संक्रांति में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 12, 13, 14 जनवरी को शीतलहर, इन इलाकों में कोल्ड डे अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jan 2026 6:05 PM
मकर संक्रांति में हाड़ कंपाने वाली ठंड
Fog And Cold Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटों में कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. जम्मू कश्मीर से लेकर बिहार झारखंड तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा.
Fog And Cold Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 72 घंटे में राजस्थान. पंजाब, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत कई और इलाकों में भयंकर सर्दी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने हिमपात, घना कोहरा के साथ-साथ कोल्ड डे अलर्ट भी जारी किया है. ठंड, बर्फबारी, कोहरा का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई देने की संभावना है.
12 से 14 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
- आईएमडी के मुताबिक 12, 13 और 14 जनवरी को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीत लहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रह सकती है.
- अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.
- 11 से 16 जनवरी के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में और 11 जनवरी को उत्तरी राजस्थान में मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है.
घने कोहरे, शीतलहर और शीत दिवस की चेतावनी
- उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 18 जनवरी कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.
- बिहार में 12 जनवरी तक सुबह के समय कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.
- हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक कोहरा रह सकता है.
- पश्चिमी राजस्थान में 13 जनवरी, पूर्वी राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 14 जनवरी, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 जनवरी को सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- राजस्थान में 11 जनवरी को कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है. बिहार में 11 से 16 जनवरी तक कोल्ड डे जारी सकता है.
- हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 जनवरी तक शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.
- उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 12 जनवरी को शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 12 जनवरी को शीतलहर से गंभीर शीतलहर कह सकती है.
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 जनवरी को शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.
- झारखंड में 14 से 16 जनवरी के दौरान, कच्छ में 12 और 13 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है.
Also Read: School Closed: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










