5 Days Banking: नये साल से पांच दिन ही होगा बैंकों में कामकाज..? केंद्र सरकार दे सकती है खुशखबरी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Dec 2023 4:39 PM
5 Days Banking: निजी और सरकार बैंक सरकार से हफ्ते में पांच दिन काम की लगातार मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने राज्य सभा में कहा था कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सरकार को एक प्रस्ताव सौंपा है, जिसमें सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन की छुट्टी की मांग की गई है.
5 Days Banking: बैंक कर्मचारियों को नये साल में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बैंक कर्मियों को सप्ताह में दो दिन का अवकाश मिल सकता है. दरअसल, सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अब हर शनिवार को छुट्टी करने पर विचार कर रही है. इसको लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सरकार को एक प्रस्ताव भी सौंपा है. अभी तक एक महीने में मुख्यतः दो शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है. लेकिन अपने प्रस्ताव में इंडियन बैंक एसोसिएशन ने देश के सभी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग की गई है. अब अगर सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है तो सप्ताह में पांच दिन ही बैंकों में कामकाज होगा. दो दिन, शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा.
दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहता है बैंक
इस मुद्दे को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सदन में भी उठाया था. वित्त मंत्रालय ने प्रस्ताव पर कहा था कि भारत के सभी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग की गई है. गौरतलब है कि साल 2015 में सरकार ने एक नया नियम लागू किया था, जिसके तहत महीने में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी. यह नियम सरकारी बैंकों के साथ-साथ निजी बैंकों पर भी लागू होता है.
काफी समय से हो रही है मांग
गौरतलब है कि निजी और सरकार बैंक सरकार से हफ्ते में पांच दिन काम की लगातार मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने राज्य सभा में कहा था कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सरकार को एक प्रस्ताव सौंपा है, जिसमें सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन की छुट्टी की मांग की गई है. हालांकि इस मांग पर सरकार का क्या फैसला है इसपर कुछ भी साफ नहीं हुआ है.
बढ़ जाएंगे बैंक कर्मचारियों के काम के घंटे
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि अगर सरकार दो दिनों की छुट्टी की मंजूरी देती है तो बैंक कर्मचारियों की कार्य अवधि में इजाफा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक अगर शनिवार को भी छुट्टी की घोषणा हो जाती है तो बैंक कर्मचारियों को हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










