चंद्रयान-3 की सफलता देखेगी दुनिया, पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज, यह है पहली वर्षगांठ की थीम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Aug 2024 7:09 AM
National Space Day
National Space Day: आज यानी 23 अगस्त को पूरा देश पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रही है. आज के ही दिन चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए आज के दिए को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जा रहा है.
National Space Day: पूरा देश आज अपना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है. आज का दिन पूरे देश को हमेशा चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद दिलाता रहेगा. आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था. उसी की याद में पहला वर्षगांठ मनाया जा रहा है. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में आयोजित होने वाले खास कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. पूरे देश में इस दिन को त्योहार की तरह मनाया जा रहा है. स्कूलों-कॉलेजों में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
आज के दिन विक्रम लैंडर ने की थी सॉफ्ट लैंडिंग
साल 2023 में आज के ही दिन चंद्रमा पर विक्रम लैंडर ने कदम रखा था. भारतीय अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था, क्योंकि लैंडर विक्रम में चंद्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी वहां किसी ने भी इससे पहले लैंडिंग नहीं की थी. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह मील का पत्थर साबित होने वाला प्रोजेक्ट साबित हुआ है. इसी ऐतिहासिक दिन की उपलब्धि के लिए आज के दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.
भारत की अंतरिक्ष गाथा थीम पर मनाया जाएगा स्पेस डे
पहला नेशनल स्पेस डे को पूरे देश में एक खास थीम के साथ मनाया जा रहा है. साल 2024 के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए थीम रखा गया है. चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा (Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga). इसी थीम के साथ पूरे देश में आज कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
इसरो शेयर करेगा चंद्रयान-3 के भेजे डाटा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इसरो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन की ओर से एकत्र किए गए वैज्ञानिक डेटा को जारी करेगा जिसका उपयोग शोधकर्ता शोध कार्य के लिए इस्तेमाल करेंगे. पिछले दो महीनों में देश भर में एक हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में शिरकत करेंगी और भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन और इसरो रोबोटिक्स चैलेंज के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी.
अगले साल अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा भारत
भारत स्पेस एज में कदम रख चुका है. अंतरिक्ष में रॉकेट उड़ा रहा है. सूर्य का गहन अध्ययन करने के लिए आदित्य एल वन मिशन रवाना कर चुका है. अगले साल स्पेस में अंतरिक्ष यात्री भेजने की दिशा में काम हो रहा है. इसी कड़ी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि नासा-इसरो सहयोग के तहत अगले साल अप्रैल तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भर सकता है. उन्होंने कहा कि अभियान के लिए दो भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालकृष्णन नायर एक्सिओम स्पेस एक्स-4 मिशन के लिए अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्ला को एक्स-4 मिशन के लिए नियुक्त किया है, जबकि नायर प्रतिस्थापन उम्मीदवार होंगे.
Kolkata Doctor Case: पुलिस की भूमिका पर सवाल, SC ने पूछा 14 घंटे बाद क्यों दर्ज की गई FIR
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










