ePaper

गुजरात चुनाव 2022: शराब की बिक्री पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at : 30 Nov 2022 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: शराब की बिक्री पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

Gujarat Election 2022: पुलिस ने बताया कि एक चुनाव अधिकारी ने 26 नवंबर को एक जनसभा का वीडियो वायरल होने के बाद बनासकांठा जिले की दांता सीट से बीजेपी के उम्मीदवार लाटूभाई पारघी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी (BJP) के एक उम्मीदवार ने कथित तौर पर कहा कि शराब खुलेआम बेची जा सकती है. इस बयान के बाद बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ भ्रष्ट आचरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताते चलें कि साल 1960 में गुजरात के गठन के बाद से राज्य में शराबबंदी लागू है. कानून के अनुसार, शराब का सेवन, निर्माण और बिक्री प्रतिबंधित है. वहीं, इसका उल्लंघन करने पर 7 से 10 साल की जेल की सजा हो सकती है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक चुनाव अधिकारी ने 26 नवंबर को एक जनसभा का वीडियो वायरल होने के बाद बनासकांठा जिले की दांता सीट से बीजेपी के उम्मीदवार लाटूभाई पारघी (BJP Candidate Latubhai Parghi) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पारघी ने कथित तौर पर महिलाओं के एक समूह से कहा कि उन्हें एक टोकरी में खुले तौर पर शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी और इसे छिपाने की जरूरत नहीं है. प्राथमिकी के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि शराब बिना चोरी-छिपे उपलब्ध कराई जाएगी.

आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी हर्षाबेन रावल ने मंगलवार को दांता थाने में पारघी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने पुलिस को पारघी के भाषण का वीडियो मुहैया कराया है. पारघी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 171बी और 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव में दो चरण में मतदान किया जाएगा. पहले चरण में एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा. मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Also Read: Gujarat Election 2022: भगवंत मान बोले- गुजरात में AAP की सरकार बनती है तो हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola