Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज होगी तीसरे दौर की बातचीत, केंद्र के रवैये पर उठाया सवाल
Patiala: Farmers address the media at the Punjab-Haryana Shambhu border during the second day of their 'Delhi Chalo' march, near Patiala, Wednesday, Feb. 14, 2024. (PTI Photo) (PTI02_14_2024_000150B)
Farmers Protest news: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, केंद्र के साथ बैठक गुरुवार शाम 5 बजे होगी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर केंद्र कोई हल करे, तो हम हल के तैयार हैं. हम टकराव नहीं चाहते हैं.
दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर किसान आंदोलन लगातार दूसरे दिन जारी है. बुधवार को भी सुरक्षाकर्मियों के साथ किसानों की झड़प हुई. इस बीच खबर है कि किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच गुरुवार को यानी आज तीसरे दौर की बातचीत होगी. बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे रखी गई है. किसान नेताओं ने बताया कि वार्ता के लिए सरकार की ओर से चिट्ठी मिली है, जिसके लिए वो तैयार हैं. मालूम हो सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर जमे हुए हैं. प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को भी किसान दिल्ली मार्च के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे. पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया.
किसान संगठन ने केंद्र सरकार के रवैये पर उठाया सवाल
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, केंद्र के साथ बैठक गुरुवार शाम 5 बजे होगी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर केंद्र कोई हल करे, तो हम हल के तैयार हैं. हम टकराव नहीं चाहते हैं. बातचीत के लिए हम शांति के साथ बैठेंगे. इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाया और पुलिस कार्रवाई को गलत बताया. किसानों ने कहा, अर्धसैनिक बलों की तैनाती क्यों की गई है.
#WATCH | "The meeting with Centre will be held at 5pm tomorrow," says Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee General Secretary Sarwan Singh Pandher at Rajpura bypass in Punjab. pic.twitter.com/54wpNxoBMu
— ANI (@ANI) February 14, 2024
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय कर रहे किसानों से बात
प्रदर्शनकारी किसानों से बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय को लगाया गया है. इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक), किसान मजदूर मोर्चा समेत किसान संगठनों के नेताओं के साथ चंडीगढ़ में दो दौर की बैठक की थी लेकिन बातचीत बेनतीजा रही और किसानों ने मंगलवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया.
कृषि मंत्री अर्जुन बोले- एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून जल्दबाजी में नहीं लाया जा सकता
किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को कहा था कि एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून सभी हितधारकों से विचार-विमर्श किए बिना जल्दबाजी में नहीं लाया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने किसान संगठनों से इस मुद्दे पर सरकार के साथ रचनात्मक चर्चा करने की अपील की. मुंडा ने कहा, दो दौर की चर्चा में हम उनकी कई मांगों पर सहमत हुए. लेकिन कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई. बातचीत अभी भी जारी है.
दिल्ली मार्च पर लगातार दूसरे दिन दंगल जारी
हजारों की संख्या में किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे. वहीं, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस ने हरियाणा के जींद जिले में दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर भी आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर को रोकने के लिए भारी संख्या में अवरोधक लगाए हैं. पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा की सीमा पर अवरोधक हटाने का नए सिरे से प्रयास किया. ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए पंजाब के कई स्थानों से किसानों का आना जारी है. पंजाब की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी देखी जा सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










