Expressway : अब 3 घंटे में पहुंचें दिल्ली से जयपुर

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Delhi-Vadodara Expressway

Expressway : दिल्ली-जयपुर के बीच नया बंदीकुई स्पर हाईवे तैयार हो गया है. इससे यात्रा समय घटकर 3 घंटे रह जाएगा और लोगों को बहुत ही सहूलियत होगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 66.916 किमी लंबा यह हाईवे 2,016 करोड़ रुपये में बना है.

विज्ञापन

Expressway : दिल्ली को जयपुर से जोड़ने वाले 67 किमी लंबे बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार से ट्रैफिक का ट्रायल रन शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे दौसा जिले के भेड़ोली और खुरी गांव के इंटरचेंज से वाहनों की एंट्री शुरू की गई. देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच सफर अब और आसान हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के लिए 66.916 किलोमीटर लंबा चार लेन वाला बंदीकुई स्पर हाईवे बनकर तैयार है. यह हाईवे दिल्ली से जयपुर को एक नई दिशा से जोड़ेगा, जिससे यात्रा में समय की बचत होगी.

पैसा और ईंधन दोनों बचेगा एक्सप्रेसवे से

इस ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट को बनाने में 2,016 करोड़ रुपये की लागत आई है. यह हाईवे मॉर्डन टेक्निक और सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पर्यावरण को कम नुकसान हो, इसलिए ग्रीनफील्ड रूट चुना गया, जो रिहायशी इलाकों को प्रभावित किए बिना तैयार किया गया है जिसकी सब तारीफ कर रहे हैं. इसके बनने से यात्रा का समय, पैसा और ईंधन तीनों की बचत होगी.

एक्सप्रेसवे शुरू होने से होगी समय की बचत

नया बंदीकुई स्पर हाईवे दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे को सीधे जयपुर से जोड़ देता है. अब तक दिल्ली से जयपुर जाने के लिए NH-48 और NH-21 जैसे पुराने, जाम से भरे रूट का यूज किया जाता था. यह नया रूट लोगों को एक वैकल्पिक, सीधा और तेज रास्ता देगा जो काफी आरामदायक होने वाला है. नए हाईवे के बनने से अब दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा में लगने वाला वक्त बहुत ही कम हो  जाएगा. पहले यह दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे 45 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 3 घंटे होने वाला है. इसका मतलब लोगों के 45 मिनट साफ बच जाएंगे.

ट्रैफिक का ट्रायल रन होने के बाद अब लोगों को इसके शुरू होने का इंतजार है. लोग चाहते हैं कि इसे जल्द चालू किया जाए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola