कोरोना संक्रमण के शिकार हैं? घबरायें नहीं इलाज के लिए EPFO ने अपने ग्राहकों को दी है ये सुविधा...

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 May 2021 6:49 PM

विज्ञापन

EPFO ने अपने पांच करोड़ से अधिक ग्राहकों को कोरोना की दूसरी लहर के बाद इलाज के लिए अपने खाते से एडवांस लेने की अनुमति प्रदान की है. यह एडवांस ग्राहकों को कोविड 19 एडवांस के रूप में मिलेगा.

विज्ञापन

EPFO ने अपने पांच करोड़ से अधिक ग्राहकों को कोरोना की दूसरी लहर के बाद इलाज के लिए अपने खाते से एडवांस लेने की अनुमति प्रदान की है. यह एडवांस ग्राहकों को कोविड 19 एडवांस के रूप में मिलेगा.

श्रम मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि कोविड 19 महामारी के लिए जो एडवांस दिया जा रहा है वह नॉन रिफंडेबल होगा.

गौरतलब है कि पिछले साल ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों को कोविड एडवांस के रूप में जरूरत के लिए एडवांस लेने की इजाजत दी थी. जिसके बाद कर्मचारी अपने पीएफ से 75 प्रतिशत तक एडवांस के रूप में निकाल सकते थे.

श्रम मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग पिछले साल इस स्कीम का फायदा ले चुके हैं वे दोबारा भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.

Also Read: दो कोरोना वैक्सीन को मिक्स कर एक वैक्सीन बनाने पर शीघ्र परीक्षण शुरू करेगा भारत : डॉ एनके अरोड़ा

श्रम मंत्रालय की ओर से यह बयान जारी किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ईपीएफओ अपने मेंबर्स को यह सुविधा प्रदान कर रहा है कि वे अपने PF एकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola