अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, बहन के घर भी छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2022 11:12 AM

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है.

विज्ञापन

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम पर शिकंजा कसते जा रहा है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है. खबरों की मानें तो इस दौरान ईडी के अधिकारी दऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के घर तक भी पहुंचे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.

प्रवर्तन निदेशालय(ED के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास भी पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कारोबारी नगरी मुंबई में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी की जा रही है. कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत प्रवर्तन निदेशालय कर रही है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola