कितने पढ़े लिखे है गुजरात में चुनाव जीतकर आये विधायक ? कुछ पांचवीं पास तो कुछ 12वीं, देखें रिपोर्ट
Gujarat Election Results : गुजरात चुनाव के परिणाम सामने आ गये हैं. इस बार 156 विधायक भाजपा के जीतकर आये हैं जबकि 17 विधायक कांग्रेस के हैं. जानें इस बार कितने विधायक कम उम्र के हैं और वे कितने पढ़े-लिखे हैं.
Gujarat Election Results : गुजरात में प्रचंड जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है. जहां एक ओर 156 विधायक जीतकर भाजपा के हौसले बुलंद हैं , वहीं दूसरी ओर नये विधायकों को लेकर कुछ चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और गुजरात इलेक्शन वॉच (Gujarat Election Watch) द्वारा जारी डाटा के अनुसार गुजरात में जो नये विधायक चुकर आये हैं उनमें से 86 विधायक यानी 47 प्रतिशत विधायक की शैक्षिक योग्यता पांचवीं से 12वीं के बीच है. वहीं 83 विधायक यानी 46 प्रतिशत विधायक की शैक्षिक योग्य स्नातक या इससे ज्यादा है.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और गुजरात इलेक्शन वॉच (Gujarat Election Watch) ने जो डाटा शेयर किया है उसके अनुसार सात विधायक ने अपनी शैक्षिक योग्यता में साक्षर दर्ज किया है जबकि 6 विधायकों ने अपनी योग्यता डिप्लोमा बताया है. बात विधायकों की उम्र की करें तो 62 विधायक यानी 34 प्रतिशत विधायकों ने अपनी आयु 25 से 50 साल के बीच बताया है जबकि 120 यानी 66 प्रतिशत विधायकों ने अपनी उम्र 51 से 80 के बीच बताया है.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और गुजरात इलेक्शन वॉच (Gujarat Election Watch) के अनुसार 182 में से 15 महिला विधायक इस बार चुनकर विधानसभा पहुंचीं हैं. इसका मतलब महिला विधायकों की संख्या इस बार 8 प्रतिशत हो गयी है. 2017 में ये सात प्रतिशत थी. 2017 में 13 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचीं थीं.

-अहमदाबाद के नारोदा से भाजपा उम्मीदवार पायल कुलकर्नी ने जीत दर्ज की है जो पेशे से डॉक्टर हैं और मात्र 29 साल की हैं.
-अहमदाबाद के वीरमगाम से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने जीत दर्ज की है जो मात्र 29 साल के हैं. आपको बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही पटेल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामना था. वे पार्टीदार आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे.
Also Read: Gujarat Election Results: गुजरात के 182 विधायकों में 151 करोड़पति, भाजपा एमएलए सबसे अमीर, देखें ये डाटा-जामनगर नॉर्थ से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने जीत दर्ज की है जो 32 साल की हैं. आपको बता दें कि अपनी पत्नी को जीत दर्ज कराने के लिए रविंद्र जडेजा ने जमकर प्रचार किया था.
-कच्छ के गांधीधाम सीट (SC) से भाजपा ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी मालती किशोर माहेश्वरी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है. मालती किशोर 34 साल की हैं.
-नर्मदा के डेडियापाड़ा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाया है. आप के उम्मीदवार चैतरभाई वसावा ने यहां से भाजपा उम्मीदवार को पराजित किया है. वसावा की उम्र महज 34 साल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









