डीएसपी महिला के साथ बाथरूम के अंदर, 35 सेकंड का वीडियो वायरल

डीएसपी के वायरल वीडियो का क्लिप
Dysp Viral Video : कर्नाटक के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद उनपर कार्रवाई की गई. वीडियो में वे एक महिला के साथ बाथरूम में नजर आ रहे हैं.
Dysp Viral Video : कर्नाटक के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद राज्य सरकार हरकत में आई. सरकार ने तूमकुरु जिले के मधुगिरी के डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया. कार्रवाई उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई. इसमें वह अपने ऑफिस के बाथरूम में एक महिला के साथ गलत व्यवहार करते नजर आ रहे थे. रामचंद्रप्पा कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के निर्वाचन क्षेत्र में डीएसपी के पद पर तैनात थे. घटना के वायरल वीडियो ने प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया.
वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत कदम उठाते. डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को पद से हटा दिया. इस निलंबन के बाद प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन की छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती है. गुरुवार रात से सोशल मीडिया पर 35 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसमें तूमकुरु जिले के मधुगिरी के डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को एक महिला के सामने बाथरूम के अंदर खड़े हुए दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो की जांच जारी
तूमकुरु के एसपी अशोक केवी ने मामले पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि वीडियो सही है या नहीं इसकी जांच की जाएगी. इसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि इस घटना की रिपोर्ट तूमकुरु के एसपी ने केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक जनरल (IGP) को सौंप दी है. इसके बाद, IGP ने रिपोर्ट को पुलिस महानिदेशक और पुलिस निरीक्षक जनरल आलोक मोहन के पास भेज दिया है.
डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया यूजर वायरल वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. लोग डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो को यूजर लगातार शेयर कर रहे हैं जिसकी वजह से कुछ ही घंटे में यह पूरे देश में वायरल हो गया है. इसके बाद सरकार ने कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










