भीषण बाढ़ भी नहीं रोक सकी शादी का उत्साह, ट्रैक्टर में दूल्हे ने निकली बारात, ट्राली में हुई विदाई  

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Sep 2025 5:58 PM

विज्ञापन

Punjab Flood Wedding

Punjab Flood Wedding: पंजाब के होशियारपुर जिले में बाढ़ और बारिश से तबाही मची है. सड़कों में पानी भरा है. घुटने तक पानी बह रहा है. कार और दो पहिया वाहन तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में जब बाढ़ बारिश के कारण मोटर और कार चलने में असमर्थ हो गई तो एक शख्स ने ट्रैक्टर में ही बारात निकाल दी. यहीं नहीं दुल्हन को ट्रॉली पर विदाई कर लाया गया.

विज्ञापन

Punjab Flood Wedding: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. कई जिले बाढ़ और भारी बारिश से हलकान हैं. होशियारपुर जिले का भी यही हाल है. बाढ़ ने यहां तबाही मचा रखी है. सड़कें लबालब हैं और घुटनों तक पानी बह रहा है. कार मोटर तो दूर पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है. ऐसे में एक गजब का वाक्या सामने सामने आया है. यहां भीषण बारिश और बाढ़ भी शादी के उत्साह को नहीं रोक सकी. होशियारपुर के खानौरा गांव में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक बारात पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. बुधवार को दूल्हा समेत करीब 20 बाराती 1.5 किलोमीटर तक जलमग्न सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवार होकर निकला. इसके बाद कार से आगे 3 किलोमीटर की दूरी तय कर जालंधर जिले में स्थित वधू के गांव पहुंचा.

ट्रैक्टर पर निकली बारात

 दूल्हा अपने परिजनों और मित्रों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर निकला. स्थानीय लोगों ने बताया कि खानौरा गांव में अब भी घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे सामान्य वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में कार से निकलने वाली बारात को ट्रैक्टर पर निकालना पड़ा. वहीं दूल्हे के चाचा केवल सिंह ने बताया “हमें दूल्हे और बारातियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठाना पड़ा क्योंकि कारें गांव में नहीं आ सकती थीं.” उन्होंने बताया कि भारी बारिश और जलभराव के कारण आसपास के कई गांवों से रिश्तेदार शादी में शामिल नहीं हो सके.

ट्राली में हुई दुल्हन की विदाई

दूल्हे ने किसी तरह ट्रैक्टर से बारात निकाली, यही नहीं शादी के बाद दुल्हन और दूल्हा उसी रास्ते ट्रॉली से बाढ़ के पानी को पार कर वापस लौटे. दरअसल,  खानाौरा गांव से एक दूल्हे की बारात निकलनी थी. लेकिन, सड़कों पर इतना पानी भरा था कि न तो पैदल चला जा सकता था और न ही कारों से रास्ता पार किया जा सकता था. भारी बारिश और बाढ़ के कारण मजबूरी में दूल्हे को अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बारात निकालनी पड़ी.

पंजाब में बाढ़ से मची है तबाही

 पंजाब में बाढ़ से हालात भयावह हैं. तांडा और मुकेरियां उपमंडलों के कई गांवों में खेतों में पानी भरा हुआ है जिससे धान, गन्ना और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. तांडा उपमंडल के गांव गंधोवाल, रारा मंड, तल्ही, सलेमपुर, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला, तथा मुकेरियां उपमंडल के मोटला, हलेर जनार्दन, सानिआल, कोलियां, नौशहरा और मेहताबपुर सबसे अधिक प्रभावित गांवों में शामिल हैं. जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 119 गांवों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है जिनमें से गढ़शंकर और मुकेरियां में 31-31, दसूया में 22, तांडा में 25 और होशियारपुर उपमंडल में 10 गांव शामिल हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola