समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी क्रांति रेडकर को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी जानकारी
गौरतलब है कि समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज मादक पदार्थ मामले में नहीं फंसाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी एवं एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी क्रांति रेडकर को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. वानखेड़े ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी है.
सोशल मीडिया के जरिये वानखेड़े को मिल रही धमकी
समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार उन्हें और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकी दी जा रही है. गौरतलब है कि इससे पहले भी वानखेड़े ने जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया था. समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय को एक पत्र सौंपकर यह दावा करते हुए सुरक्षा की मांग की कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
समीर वानखेड़े पर क्या है आरोप
गौरतलब है कि समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज मादक पदार्थ मामले में नहीं फंसाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है. इस मामले में वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था. वानखेड़े के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के साथ ही भ्रष्टाचार-निरोधक अधिनियम के तहत रिश्वत से संबंधित प्रावधानों के लिए मामला दर्ज किया गया है.
Also Read: Cruise drug case : ड्रग मामले में समीर वानखेड़े ने किया अपने पद का दुरुपयोग, जानें क्या कहती रिपोर्ट
Maharashtra | Former Mumbai NCB chief Sameer Wankhede and his wife Kranti Redkar allege death threats through social media. After receiving the threat, Sameer Wankhede informed senior officers of Mumbai Police about this.
Sameer Wankhede is accused in a cruise 'drug bust'… pic.twitter.com/4XKNZJiUnX
— ANI (@ANI) June 3, 2023
वानखेड़े को गिरफ्तारी से 8 जून तक मिली राहत
बंबई हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से 8 जून तक के लिए राहत दी. कोर्ट ने समीर पर कठोर कार्रवाई से दिए गए अंतरिम संरक्षण की अवधि को आठ जून तक बढ़ा दी.
वानखेड़े ने अपमानित और परेशान किये जाने का लगाया आरोप
समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि पूछताछ के दौरान उन्हें अपमानित और परेशान किया गया. क्योंकि वह (वानखेड़े) एक पिछड़े समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










