Viral Video: संकरी पहाड़ी रास्ता, सामने घुमावदार मोड़, बस ड्राइवर के हुनर को सराह रहे लोग, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Viral Video

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ड्राइवर बस को इतनी संकरी सड़क से पार कर रहा है, जिसे देखकर ही डर लग रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: इस बस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खराब और संकरी रास्ते पर यह बस चला रहा है. इसका बस चलाने का हुनर देखकर कई लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया है. वीडियो हिमाचल प्रदेश का है. यहां के एक पहाड़ी सड़क जो काफी संकरी है, जगह-जगह पत्थरों के टुकड़े भी गिरे हुए हैं.

विज्ञापन

सड़क के एक तरफ गहरी खाई है, तो दूसरी ओर पहाड़ है. बीच में जो पतला रास्ता जा रहा है उसपर बस चलाना किसी चुनौती से कम नहीं. वीडियो में जो दृष्य दिख रहा है उससे सहज ही समझ में आ रहा है कि पहाड़ों पर बस से यात्रा करना कितना जोखिम भरा काम है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है वीडियो

वायरल वीडियो में जो दिख रहा है उसमें साफ नजर आ रहा है कि जिस रास्ते से ड्राइवर बस को आगे बढ़ा रहा है उसमें आगे जाकर एक मोड़ है. रास्ते के एक तरफ खाई है जिसमें नदी बह रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ है. यह दृश्य देखकर कोई भी घबरा सकता है. ऐसे रास्ते पर बस चलाना ड्राइवर की कुशलता को स्वयं सिद्ध कर देता है.

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @tech.musafir नाम के यूजर ने साझा किया है. इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है, और बस ड्राइवर की तारीफ की है.

कई यूजर ने किया है कमेंट

पहाड़ी रास्ते पर इस गजब की ड्राइविंग स्किल की लोगों ने खूब सराहना की है. एक यूजर ने लिखा कि हिमाचली ड्राइवर अल्ट्र प्रो मैक्स है. एक यूजर ने लिखा ‘बहुत भयानक अनुभव था एक तो नसीब इतना खराब की विंडो सीट ऊपर से देखकर लग रहा था मौत साथ चल रही लेकिन क्या हैवी ड्राइवर होते हैं पहाड़ के. कई यूजर ने ड्राइवर को हीरे भी कहा है.

Also Read

Amit Shah: पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, राज्यसभा में गरजे अमित शाह

Viral Video: टिकट कैंसिल कर ट्रेन में चालाकी दिखा रहा था बेटिकट यात्री, टीटीई ने निकाल दी सारी जुगाड़, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola