प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना, पुलिस ने कहा- कुछ नहीं मिला

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया है. SPG ने दिल्ली पुलिस को इस बाबत जानकारी दी है. गौर हो कि पीएम आवास और आस पास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है.

विज्ञापन

पीएम आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाये जाने की जानकारी एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया है. लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ड्रोन जांच के दौरान नहीं मिला है. घटना आज सुबह की बतायी जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी. सुबह 5:30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क किया. जांच जारी है.

पीएम आवास और आस पास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में

पीएम आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाये जाने की जानकारी एसपीजी ने जैसे ही दिल्ली पुलिस को दी, वो हरकत में आ गयी. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर ड्रोन किसने यहां उड़ाया और पीएम आवास के ऊपर कैसे पहुंच गया. यहां चर्चा कर दें कि पीएम आवास और आस पास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है.


कहां स्थित है पीएम का बंगला

भारत के प्रधानमंत्री के सरकारी आवास की बात करें तो ये देश की राजधानी दिल्‍ली के लुटियंस जोन के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित 7 नंबर बंगला है. वर्तमान में इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहते हैं. साल 2014 में पीएम पर की शपथ लेने के बाद से ही यहां रह रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास का आधिकारिक नाम ‘पंचवटी’ है. इसे 5 बंगलों को मिलाकर बनाने का काम किया गया है.

Also Read: ‘पीएम मोदी ने 10 मिनट में लिया था पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला’, जानें क्या बोले राजनाथ सिंह
पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब पांच बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन आया था कि प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर एक ड्रोन जैसी वस्तु उड़ते हुए नजर आयी है. पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) के हाथ भी कुछ नहीं लगा है. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि आसपास के इलाकों में गहन तलाश अभियान चलाया गया लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola