ePaper

Diwali Gift: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में हुई इतनी वृद्धि

Updated at : 21 Oct 2021 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Gift: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में हुई इतनी वृद्धि

Diwali Gift: अनुराग ठाकुर ने बताया कि अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 से 31 प्रतिशत हो गया है. महंगाई भत्ते में यह वृद्धि एक जुलाई से प्रभावी होगी.

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली के अवसर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में तीन प्रतिशत की वृद्धि करके शानदार दिवाली गिफ्ट दिया है. यह घोषणा आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद की.

अनुराग ठाकुर ने बताया कि अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 से 31 प्रतिशत हो गया है. महंगाई भत्ते में यह वृद्धि एक जुलाई से प्रभावी होगी. इससे पहले केंद्र सरकार ने जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की वृद्धि की थी जिससे उनका डीए 17 से 28 प्रतिशत हो गया था.


Also Read: कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरा होने के बावजूद 25 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाए टीके : डॉ वीके पॉल

गौरतलब है कि कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को लंबित कर दिया गया था. जनवरी 2020 से महंगाई भत्ते में वृद्धि को रोका गया था, जिसे जुलाई 2021 में बहाल किया गया.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनकर्मियों को लाभ मिलेगा. इससे केंद्र सरकार पर 9,488 करोड़ का भार पड़ेगा.

सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को उनके टीए, पीएफ और ग्रेज्युटी में भी लाभ मिलेगा. इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी उपाय किये हैं. उन्होंने 100 करोड़ वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola